- निम्नलिखित में से एक के द्वारा अभ्यर्थी भारतीय वायु सेना की प्रशासन शाखा में शामिल हो सकते हैं-
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन डी ए) प्रवेश। एन डी ए के द्वारा उन अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश उपलब्ध होता है जिन्होंने 10+2 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया है। आवश्यक योग्यताओं का विवरण इस प्रकार दिया गया है : -
| प्रवेश | राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन डी ए) |
|---|---|
| प्रवेश भर्ती का प्रबंधक | संघ लोक सेवा आयोग |
| लिंग | पुरूष और महिला |
| कमीशन का प्रकार | स्थायी कमीशन |
| योग्यता मानदंड | भारतीय नागरिक होना चाहिए |
| शिक्षा अर्हता | भौतिकी, रसायनशास्त्र और गणित के साथ 10+2 (12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र भी आवेदन दे सकते हैं यदि कोर्स प्रारंभ होने की तारीख तक अर्हता पूरी हो जाए ) |
| आयु सीमा | प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तारीख तक 16½ से 19½ वर्ष |
| विज्ञापन अनुसूची | https://www.upsc.gov.in/ (मई दिसंबर के दौरान संभावित रूप से) |
| विज्ञापन जारीकर्ता | संघ लोक सेवा आयोग |
| प्रशिक्षण का स्थान | राष्ट्रीय रक्षा अकादमी |
| अभ्यर्थी की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (ए एफ सी ए टी) भर्ती। ए एफ कैट द्वारा प्रवेश उनके लिए उपलब्ध है जिन्होंने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की है। आवश्यक योग्यता का विवरण इस प्रकार है-
| लिंग | पुरुष एवं महिला |
|---|---|
| कमीशन के प्रकार | शॉर्ट सर्विस कमीशन |
| आयु | प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तारीख तक 20 से 26 वर्ष |
| विज्ञापन अनुसूची | जून और दिसंबर (www.afcat.cdac.in) |
| विज्ञापन जारीकर्ता | भारतीय वायु सेना/दिशा सेल |
| प्रशिक्षण का स्थान | वायु सेना अकादमी |
| अभ्यर्थी की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| शैक्षिक अर्हताएं |
और
|
Upload Inner Image

